बुजुर्गों की सुरक्षा सर्वप्रथम: कोतवाली बागेश्वर एवं चौकी रीमा पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल, साइबर अपराधों, नशामुक्ति और सत्यापन को लेकर किया जागरूक ।

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/ कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं आमजनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर एवं चौकी रीमा पुलिस की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) के घर जाकर उनसे भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना । भेंट के दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों की पारिवारिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी विषम परिस्थिति या आवश्यकता पड़ने पर बागेश्वर पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी । इस अवसर पर पुलिस टीम ने *वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय आमजनमानस के साथ संवाद कर उन्हें वर्तमान समय की विभिन्न चुनौतियों और सुरक्षा नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया। अनजान फोन कॉल, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट और लॉटरी के प्रलोभन से बचने की सलाह दी गई। किसी के भी साथ बैंक खाते का विवरण, एटीएम पिन या ओटीपी (OTP) साझा न करने और ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने को कहा गया। युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से आगे आने की अपील की गई। अवैध नशे का कारोबार करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया । क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मकान मालिकों से अपील की गई कि वे अपने *किरायेदारों, घरेलू नौकरों और बाहरी मजदूरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने और नाबालिगों को वाहन न देने की हिदायत दी गई। संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने को कहा गया । पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के मोबाइल फोन में संबंधित थाना, चौकी प्रभारी एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी सेव कराए गए। बागेश्वर पुलिस के इस जनसंवाद और मानवीय प्रयास की बुजुर्गों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *