बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ‘मित्र पुलिस’ की संकल्पना को चरितार्थ करते हुए आमजनमानस की सहायता एवं सेवा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम को गश्त/ड्यूटी के दौरान एक लावारिस पर्स पड़ा हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा पर्स की जांच करने पर उसमें महत्वपूर्ण एवं कीमती दस्तावेज मौजूद पाए गए। कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर पर्स के वास्तविक स्वामी की खोजबीन व संपर्क स्थापित किया | आवश्यक सत्यापन एवं औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत पर्स के वास्तविक स्वामी दीपांशु बिष्ट (पुत्र आनन्द सिंह बिष्ट, निवासी सोमेश्वर) को कोतवाली बागेश्वर बुलाकर उनका खोया हुआ पर्स मय सभी कीमती दस्तावेजों के सकुशल सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ पर्स एवं आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित वापस पाकर दीपांशु बिष्ट के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने कोतवाली बागेश्वर पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और जनसेवा की भावना की भूरि-भूरि सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया ।
ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल: कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने लौटाया युवक का खोया हुआ पर्स, लौटाई चेहरे की मुस्कान |















Leave a Reply