नैनीताल | जनपद नैनीताल में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी एवं माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में हरबन्स सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार वारंटियों का विवरण*
*1.* दिलशाद पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी, उम्र 30 वर्ष। संबंधित क्रिमिनल केस संख्या 4504/2019।
*2.* प्रदीप जोशी पुत्र स्व0 रामचरन जोशी, निवासी वाल्मीकि बस्ती, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी, उम्र 29 वर्ष। संबंधित क्रिमिनल केस संख्या 378/2021।
*3.* क्रिश पुत्र पप्पू, निवासी राजपुरा, टनकपुर रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
*4.* शाहिद हुसैन पुत्र अकबर हुसैन, निवासी मोहल्ला चौक, मस्जिद के सामने, 05 नंबर गेट, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
*5.* मौ0 मकसूद पुत्र मौ0 मन्सूर, निवासी इन्द्रानगर, काबुल का गेट, 04 नंबर गेट, कब्रिस्तान, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।















Leave a Reply