कप्तान को मिले इनपुट पर की गयी सघन चेकिंग के परिणामस्वरूप नशा तस्कर चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे पौड़ी पुलिस ने10.50 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार |

पौड़ी | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने व आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह को किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति यमकेश्वर से गांजा खरीदकर हरिद्वार ले जाने की सूचना है जिस पर द्वारा प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी व यातायात उपनिरीक्षक अमित भट्ट को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। लक्ष्मण झूला पुलिस टीम के सघन चेकिंग के दौरान लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत गरूड़ चट्टी चैक पोस्ट पर पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या-UK 03 TA 0878 बुलेरो की चेकिंग की गयी जिसमें एक कट्टे में गांजा बरामद हुआ। चालक से पूछने पर पता चला की यह कट्टा वाहन में सवार रामपाल,निवासी- पठानपुरा देवबंद, जनपद- सहारनपुर का है आवश्यक जांच और पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा रामपाल को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल (10.5 किलोग्राम अवैध गांजा) को मौके पर सील किया गया। उक्त मामले में अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0-02/2025, धारा- 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । नोटः- सभी से निवेदन है कि अपने आस पास होने वाली इस प्रकार की अनैतिक कार्यों की सूचना पुलिस को देकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं ।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं इस गांजे को यमकेश्वर क्षेत्र से स्थानीय व्यक्ति से कम दामों पर खरीद कर इसे हरिद्वार में उच्च दामों में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय व्यक्ति जिससें गांजा खरीदकर लाया गया, उसकी जांच पड़ताल कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
रामपाल (उम्र 44 वर्ष) पुत्र रामचन्द्र, निवासी- पठानपुरा देवबंद, जनपद- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
हाल पता- मंसा देवी रोड ब्रह्मपुरी, हरिद्वार।

बरामद माल का विवरण
10.5 किलो ग्राम अवैध गांजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *