पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा शराब पीकर वाहन चलाने पर 05 वाहन चालकों के वाहन सीज करने के साथ डीएल भी किये गये निरस्त ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । इसी क्रम समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पर 05 चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में यातायत नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 76 चालकों पर की गयी चालानी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है ।

नाम पता अभियुक्त
1. संजय बलूनी पुत्र श्री हरीश नारायण, निवासी- मेथड, सतपुली।
2. शिव सिंह पुत्र सोबत सिंह, निवासी- बरेट, पौड़ी गढ़वाल।
3. शुभम पुत्र हरिश्चंद्र,निवासी- द्वारखाल, लैंसडाउन।
4. आशु रावत पुत्र पूरन सिंह, निवासी- पदमपुर,कोटद्वार।
5. उम्मेद सिंह रावत पुत्र बलबीर सिंह रावत, निवासी- चंद्रवणी बिहार,देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *