पौड़ी | नगर निकाय चुनाव के पारदर्शी, सकुशल एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पौड़ी पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों लगने वाले समस्त फोर्स की ब्रीफिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चंद्रमोहन सिंह द्वारा कोटद्वार और दुगड्डा में मतदान केंद्रों में लगने वाले पुलिस बल को कोटद्वार में,क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनुज कुमार द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी में, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल द्वारा सतपुली में,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तुषार बोरा द्वारा कोतवाली श्रीनगर में, मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी राजेन्द्र सिंह खाती द्वारा थाना थलीसैंण में एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी द्वारा थाना लक्ष्मणझूला में नगर निकाय चुनाव में नियुक्त समस्त पुलिस बल/होमगार्ड/पीआरडी को भली भांति ब्रीफ कर निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये |
1. उपस्थित समस्त पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है, इसलिए पोलिंग बूथों पर ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्ष ड्यूटी करेगें।
2. मतदान केन्द्र तथा उसके समीप किसी भी राजनैतिक दल का चिह्न अथवा किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग न हो। मतदान स्थल के 100 मीटर की परिधि में केवल मतदाता व पूर्व में अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश करने दिया जाये।
3. बूथों पर सुरक्षा हेतु नियुक्त किये गये समस्त बल सर्वप्रथम अपने ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अपने पर्यवेक्षण अधिकारी का मोबाइल नंबर अवश्य अपने पास रखेगें।
4. पोलिंग बूथ के अन्दर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल ले जाने कि अनुमति किसी भी दशा में न दी जाये।
5. सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने समकक्ष जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की सूचना कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को देंगे।
6. किसी भी उम्मीदवार या उसके एजेन्ट द्वारा किसी प्रकार का लालच या अन्य कोई खाद्य सामग्री दी जाती है तो उसे कतई स्वीकार न करें।
7. मतपेटियों की सुरक्षा करना सुरक्षा कर्मियों दायित्व है, लेकिन किसी भी स्थिति में मतपेटी को अपने कब्जे में नहीं लेंगे लेकिन मतपेटी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे। बूथों पर किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्रित न होने दें, जो मतदाता अपना वोट डाल चुका है, उसे बूथ पर न रूकनें देंगे।
8. सभी अधिकारी/कर्मचारी अनुशासन में रहकर ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे, किसी भी प्रकार का नशे का सेवन नहीं करेंगे एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनुशासनहीनता करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
















Leave a Reply