सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी पौड़ी का सख्त रुख, कोटद्वार एवं कोड़िया चेकपोस्ट का किया स्थलीय निरीक्षण चेकपोस्ट पर सतर्कता, प्रभावी निगरानी एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश ।

पौड़ी | जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा कोटद्वार एवं कोड़िया चेकपोस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों एवं चेकिंग प्रक्रिया का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए । उन्होंने निर्देशित किया कि चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की नियमित एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की जाए। साथ ही बिना किसी लापरवाही के प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। साथ ही स्पष्ट किया कि जनपद की सीमाओं एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *