रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत पानी की नाली एवं हैंडपंप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित की जा रही थी । सूचना पर लक्सर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1. सुन्दर पुत्र कीरत रामनिवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार
2. आदेश पुत्र सुन्दर निवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।
3. हर्ष कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।
4. श्याम कुमार पुत्र कीरत राम निवासी दाबकी कला, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।
5. सोनू पुत्र चमन सिंह निवासी प्रहलादपुर, थाना खानपुर, हरिद्वार।














Leave a Reply