अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए जुटेंगे ऋषिकेश के 1500 से 2000 कार्यकर्ता |

ऋषिकेश | केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की आगामी 6 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की । बैठक में डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से लगभग 1500 से 2000 कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ जुटने का आह्वान किया । डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का विषय है। देहरादून में आयोजित होने वाली यह रैली संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति जनता के समर्थन को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है । उन्होंने कहा कि रैली को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुट जाएं। प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और बेहतर प्रबंधन से रैली को सफल बनाया जाएगा ।

 

बैठक में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ध्यानी एवं गणेश रावत, जिला महामंत्री सुमित पवार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री निर्मल उनियाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, सुंदरलाल गौड़, गोविंद सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *