रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में गश्त एवं चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस टीम ने ईदगाह मरगूबपुर से एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹550 नगद तथा सट्टा खेलने में प्रयुक्त गत्ता, पैन व अन्य सामान बरामद किया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0-399/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है ।
*नाम पता आरोपित*
1. सुलेमान पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी ग्राम मरगूबपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
*बरामदगी*
1. ₹550 नगद
2. सट्टा खाईबाड़ी में प्रयुक्त गत्ता, पैन एवं अन्य सामान














Leave a Reply