राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन एवं भव्य परेड का जनपद के समस्त थानों एवं कोतवालियों में हुआ सीधा प्रसारण IG पुलिस संचार/फायर श्रीमती विम्मी सचदेवा एवं SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने कोतवाली रानीपुर में देखा लाइव प्रसारण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का जनपद हरिद्वार के समस्त थानों एवं कोतवालियों में प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया । सायं 17:30 बजे से आयोजित लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनमानस ने उत्साहपूर्वक देखा । इस अवसर पर IG पुलिस संचार/फायर विम्मी सचदेवा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा कोतवाली रानीपुर में उपस्थित होकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया । जनपद के समस्त थानों एवं कोतवालियों में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन इस कार्यक्रम से जुड़े और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की एकजुटता का संदेश आत्मसात किया । हरिद्वार पुलिस का संदेश, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आइए, एकजुट होकर राष्ट्र की मजबूती में अपना योगदान दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *