एक और वारंटी को पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया जाएगा पेश एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार दी जा रही दबिशें |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमें जनपद एवं गैर जनपदों में लगातार दबिश देकर वांछित एवं वारंटियों की धरपकड़ कर रही हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है । वहीं, कुछ अपराधियों द्वारा स्वयं न्यायालय में समर्पण भी किया जा रहा है । इसी क्रम में रानीपुर पुलिस टीम ने दबिश देकर एक वारंटी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया ।

अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता वारंटी*
अर्जुन राणा पुत्र शूरवीर राणा निवासी P-154, शिवालिक नगर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार उम्र 38 वर्ष
*संबंधित वाद संख्या: 5589/26*
*धारा: 138 एनआई एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *