पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े दोनों पक्षों के 04 व्यक्ति दबोचे संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत BNSS की धारा 170 के तहत की गई कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमदा-फसाद करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में ग्राम सिकरोड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर उपनिरीक्षक बालम सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर प्रथम पक्ष के महबूब आदि तथा द्वितीय पक्ष के उवैश आदि आपस में विवाद एवं मारपीट पर आमादा थे । पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं हुए। मौके पर संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 04 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत मे लेकर विधिक कार्यवाही की दा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
*प्रथम पक्ष*
1. महबूब पुत्र अयूब, उम्र 35 वर्ष
2. शम्भू पुत्र अयूब, उम्र 32 वर्ष
निवासीगण ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

*द्वितीय पक्ष*
1. उवैश पुत्र जहीर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
2. सहबान उर्फ भुरान, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम फटेड, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर, हाल निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *