ब्रह्मपुरी में जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा वारदात के 24 घंटे के भीतर कोतवाली नगर पुलिस ने 02 वांछितों को किया दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार  |वादी करन चौहान निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 624/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सुरागरसी-पतारसी के आधार पर मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को बिल्केश्वर तिराहे, हरिद्वार से हिरासत में लिया गया । हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. सत्यम झा पुत्र श्यामसुन्दर, निवासी मिश्रा गली, ब्रह्मपुरी, हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
2. ⁠शिवम उर्फ काली उर्फ गुमित पुत्र कालू, निवासी गुजराती गली, ब्रह्मपुरी, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष

*अभियोग का विवरण*
मु0अ0सं0 – 624/2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *