रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | आज हरिद्वार पुलिस के जवानों द्वारा प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स के सहयोग से प्रेम नगर आश्रम के पास स्थित गंगा व पास के घाटों पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाकर पॉलिथीन सहित अन्य अपशिष्ट को हटाया गया । एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र कुमार की अगुवाई में जवानों ने पूरे जोश और लगन के साथ प्रतिभाग करते दिखे । साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्रीय जनता एवं श्रद्धालुओं को जनमानस की श्रद्धा की प्रतीक मां गंगा के जल व घाटों की निरंतर सफाई के लिए जागरूक किया गया ।












Leave a Reply