नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी के गिरेबां तक पहुंचे पुलिस के हाथ करीब डेढ़ महीने की मेहनत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | कलियर निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग लड़की का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर थाना कलियर पर BNS व पोक्सों की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया । मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने अपहृता किशोरी को दिनांक 12.09.26 को बरेली से सकुशल बरामद किया गया लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की तलाश के प्रयास जारी रखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। इस दौरान फरार वांछित पर ₹5000/- का ईनाम घोषित करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मातहत को वांछित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए । निरंतर प्रयास कर पुलिस टीम ने दिनांक 27.10.26 को ग्राम सालेनगर थाना किला जिला बरेली उ0प्र0 में छापेमारी कर ईनामी वांछित को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में प्रकाश में आया कि उसने विवाह करने के बहाने नाबालिग को बहलाफुसलाया और अपने साथ ले गया था। मुकदमें में भारतीय न्याय संहिता व पोक्सो एक्ट की अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार ईनामी-*
आकाश बाजपेयी पुत्र स्व0 श्याम बाजपेयी निवासी पुराना शहर बुखारपुरा थाना बारादरी जनपद बरेली उ0प्र0

*दर्ज मुकदमा व धारा-*
मु0अ0सं0 202/26 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता, 64(2)(M), BNS व 3(क)/45(L)/6 पोक्सो एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *