रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | *Case No 01-*
कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतुबपुर से वादी विक्रम सिंह पुत्र स्व0 फूल सिंह नि0 ग्राम कुतुबपुर थाना रानीपुर हरिद्वार की एक भैंस को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 390/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया । चोरी हुई भैंस के सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये रात मुखबिर की सूचना पर सुमननगर चोर खम्बा के पास स्थित अमरूद के बाग से एक आरोपी साहिब दबोचकर कब्जे से चोरी की गई एक भैंस बरामदगी की गई । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन के एम्स में भर्ती होने व इलाज के लिए पैसों की जरुरत के चलते हुए उसने कुतुबपुर गांव में एक घर से रात के वक्त एक भैंस चुराई जिसे रात को तो उसने अमरूद के बाग में बांध दिया था लेकिन अब बेचने के लिये गागलहेडी जा रहा था।
*Case No 02-*
कलरात्रि को सूखी नदी सेक्टर-5 बी0एच0ई0एल0 से वादी गुलाम रसूल पुत्र जाकिर हुसैन नि0 सूखी नदी सेक्टर-5 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार के डेरे से एक गाय को आरोपी राजा पुत्र निसार नि0 मौहल्ला कस्सावान ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा अपने 03 अन्य साथियो के साथ मे चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 392/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया । खुलासे के प्रयास कर रही पुलिस टीम ने दिनांक 28.10.2026 की सुबह नामजद आरोपी राजा को सूखी नदी सेक्टर-5 बीएचईएल रानीपुर से दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की गई एक गाय व घटना के दौरान इस्तेमाल की गई बिना नम्बर प्लेट की एक मोटर साईकिल अपाची बरामद की गई । रजा ने बताया कि वह आज भी अपने साथियो के साथ गाय चोरी करने के लिए आया था। पुलिस को देख उसके कार सवार साथी तो फरार हो गए लेकिन उसकी मोटर साईकिल संतुलन बिगड़ने की वजह से गिर गई। आरोपी ने पूर्व में अपने साथियो के साथ मिलकर टिहरी विस्थापित कालोनी में नये पुल और सेक्टर-04 BHEL से भी सेन्ट्रो कार से गाय चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया गया । दोनो आरोपियो के विरूद्ध दर्ज मुकदमों में सुसंगत धाराओ की वृद्धि की गई एवं घटना में शामिल अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- राजा पुत्र निसार निवासी मौहल्ला कस्साबान चौधरी वाली गली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
2. साहिब पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम गढ दादा पीर राव सोहेल के घर के पास पोस्ट मीरपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
*बरामदगी-*
1- एक गाय (कीमती करीब 60,000 रू0) सम्बन्धित मु0अ0सं0 392/26 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0
2- एक भैंस (कीमती करीब 1,00,000 रू0) सम्बन्धित मु0अ0सं0 390/26 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0
3- एक मो0सा0 अपाची (घटना में प्रयुक्त)












Leave a Reply