फायरिंग मामले में वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | कोतवाली झबरेड़ा पर वादी मुकदमा विजय पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम टिकोला कला कोतवाली मंगलौर हरिद्वार द्वारा दिनांक 9/10/26 को स्वयं व स्वय के भतीजे पर विक्कल उर्फ काली व आर्यन आदि द्वारा जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाना व जान से मारने की नीयत से गोली चलाना के संबंध में मु0अ0सं0 166/26 धारा109(1)115(2) 190,191(2)191(3) 351 (2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वाछिंत /इनामी /वारंटी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर किए जा रहे प्रयासों के क्रम में कोतवाली झबरेडा पुलिस ने नामजद आरोपी आर्यन को गिरफ्तार किया गया नियमानुसार मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार आरोपी-*
आर्यन पुत्र संदीप उर्फ कुलदीप निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ कोतवाली झबरेड़ा(हरिद्वार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *