न्यायालय के आदेशानुसार 04 वारंटियों को धर दबोचा न्यायालय में पेश होने से बच रहे चार वारंटियों को पुलिस ने उनके मस्कन से दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामील एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 04 वारंटियों को धर दबोचा । उक्त वारंटी अभियुक्त न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा चारों वारंटियों को उनके मस्कन से हिरासत में लिया गया ।

*वारंटियों का विवरण*
1-अब्दुल पुत्र अजीम निवासी कस्बा बहादराबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।
2-शाकिर पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कस्बा बहादराबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।
3-अजीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कस्बा बहादराबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।
4-राहुल पुत्र सूरजभान निवासी नन्दपुरी, शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *