हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 24 घण्टे के अंदर चोर दबोचा लक्सर क्षेत्र के ग्राम संघीपुर कलां गांव में हुयी मोबाईल चोरी की घटना का खुलासा 01 शातिर आरोपित चोरी के मोबाईल फोन के साथ दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादी शोएब पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम संघीपुर लक्सर हरिद्वार द्वारा खुद के दो मोबाईल फोन चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दी वादी की तहरीर के आधार पर थाना लक्सर पर मु0अ0सं0 1119/26 तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, घटना के अनावरण हेतु प्रभारी लक्सर द्वारा उच्चाधिकारीगणों के निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के रास्तों पर कड़ी नजर रख दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 01व्यक्ति को चोरी किये दो मोबाईल फोन के साथ पकडा गया ।

*नाम पता आरोपित*
शहजाद पुत्र रशीद निवासी ग्राम खडण्जा कुतुबपुर लक्सर हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण* :
दो मोबाईल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *