आपस में भिड़े दो पक्ष, डैमेज कंट्रोल के लिए पुलिस ने ११ को लिया हिरासत में शराब के नशे में हुआ झगड़ा, छोटी सी बात पर बड़ा बवाल सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने किया जा रहा है पेश, धारा 170 BNSS में कि गई कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | ग्राम खेडाजट्ट में दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि दोनो पक्ष शराब के नशे में एक दूसरे से मारपीट पर उतारू हैं और काफी समझाने के बाद भी नहीं मान रहे । कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके से पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के कुल ११ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनका धारा 170 बीएनएसएस में चालान कर दिया । सभी आरोपियों को हिरासत पुलिस लेकर नियमानुसार सक्षम न्यायालय के सम्मुख पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी न होने की स्थिति में कोई संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना थी ।

*नाम पता आरोपित-*
1- राज सिह पुत्र राम सिह
2-कमलेश पुत्र राकेश
3- जय कुमार पुत्र अतर सिह
4- आशीष पुत्र रमेश
5- कुलदीर पुत्र अतरसिह
6- अरविन्द पुत्र सुखवीर
7- पंकज पुत्र सुखवीर
8- राहुल पुत्र सहेन्द्र
9- विशाल पुत्र सहेन्द्र
10-अजय पुत्र अनिल
11- कुलदीप पुत्र अरविन्द
समस्त निवासी ग्राम खेडाजट्ट कोतवाली मंगलौर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *