पिथौरागढ़ | एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जुआरियों/ सटोरियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/ छापेमारी कर, कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा देवकटिया गांव के ऊपर एक खेत में दो लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनकी तलाशी लेने पर व जुए के फड़ से कुल 1,11,400/-रूपये नकद बरामद किये गए। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम/ पता अभियुक्तगण:-
1-सुरेश प्रसाद पुत्र नरेश प्रसाद निवासी देवकटिया, जाजरदेवल ।
2-प्रदीप राम पुत्र कृपाल राम निवासी ग्राम व पोस्ट नाकोट पिथौरागढ़ ।
















Leave a Reply