अस्कोट पुलिस द्वारा सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित, नशे पर अंकुश लगाने के उपायों पर चर्चा |

पिथौरागढ़ | विगत दिवस थाना अस्कोट क्षेत्र में एसएचओ कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में सीएलजी (सिटीजन लॉयजनिंग ग्रुप) सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा नशे के प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाना था । बैठक में एसएचओ रावत ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस और नागरिकों के बीच आपसी सहयोग पर जोर दिया। सीएलजी सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए और क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया । सभी उपस्थित सदस्यों ने नशे की रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की और इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को समझा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुलिस और सीएलजी सदस्य मिलकर स्थानीय स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे और नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जाएगी । अस्कोट थाना अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि पुलिस और समुदाय के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *