“दीवाली से पहले गंगोलीहाट पुलिस का बड़ा धमाका: दुकान से 8 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार” जुए के फड़ से ताश की गट्टी व 41500/- रूपये किये बरामद ।

पिथौरागढ़ | एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जुआरियों/ सटोरियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/ छापेमारी कर, कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में विगत देर रात्रि में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौनाला स्थित एक दुकान में 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनकी तलाशी से व जुए के फड़ से कुल 41500 रूपये नकद बरामद किये गए। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम/ पता अभियुक्तगण:-
1- दीपक सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट दूना, गंगोलीहाट ।
2-विक्रम सिंह पुत्र किशन सिंह निवसी उपना पोस्ट चौनाला, गंगोलीहाट ।
3-गोपाल सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम कांडा पोस्ट चौनाला गंगोलीहाट ।
4-अर्जुन सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम कांडा पोस्ट चौनाला गंगोलीहाट ।
5-श्याम सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम बोक्टा पोस्ट चौनाला गंगोलीहाट ।
6-राजेन्द्र सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी ग्राम बोक्टा पोस्ट चौनाला गंगोलीहाट ।
7-उमेद सिंह पुत्र हर सिंह निवासी ग्राम बटकातोली पोस्ट चौनाला, गंगोलीहाट ।
8-तुला सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम बोक्टा पोस्ट चौनाला, गंगोलीहाट ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *