हुड़दंग मचाने वाले बाइक राइडरों पर पिथौरागढ़ पुलिस का शिकंजा कोतवाली पुलिस ने 7 बाइक सीज कर थाने में खड़े किए |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने शहर में हुड़दंग मचाने वाले बाइक राइडरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट व अन्य पुलिस फोर्स ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया । अभियान के दौरान, कुल 7 बाइक राइडरों का चालान किया गया और उनकी बाइकों को सीज किया गया। यह सभी चालक रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग और खतरनाक तरीके से बाइक दौड़ाने में लिप्त पाए गए थे, जिससे आम जनता की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था | पुलिस प्रशासन ने इस प्रकार के असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया है। पिथौरागढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *