टिहरी | टिहरी | चौकी जानकी सेतु क्षेत्रांतर्गत पूर्णानंद घाट के पास एक महिला द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात जल पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए महिला की तलाश एवं रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, कांस्टेबल संतोष, कांस्टेबल वीरेंद्र एवं उप निरीक्षक पिंकी तोमर द्वारा अदम्य साहस, सतर्कता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए गंगा नदी में छलांग लगाने वाली महिला को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया । रेस्क्यू के उपरांत महिला को पूर्णानंद घाट से चौकी जानकी सेतु लाया गया। पुलिस द्वारा महिला के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर तत्काल उसके परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही महिला के पति एवं भाई चौकी जानकी सेतु पहुंचे । परिजनों से पूछताछ में पता चला कि महिला की तबीयत/स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह सुबह घर से निकल गई थीं। परिजनों द्वारा उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। इसी दौरान चौकी जानकी सेतु से फोन प्राप्त होने पर वे तत्काल चौकी पहुंचे । आवश्यक कार्रवाई एवं पहचान की पुष्टि के उपरांत टिहरी पुलिस द्वारा महिला को सकुशल उनके पति एवं भाई के सुपुर्द कर दिया गया । महिला के परिजनों द्वारा इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की जान बचाने तथा उन्हें सकुशल परिजनों तक पहुंचाने के लिए टिहरी पुलिस के जल पुलिस कर्मियों एवं चौकी जानकी सेतु पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया गया।
*टिहरी पुलिस की संवेदनशील पहल*
टिहरी पुलिस की सतर्कता, साहस एवं त्वरित रेस्क्यू कार्रवाई के चलते एक अमूल्य जीवन को बचाया जा सका। टिहरी पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ संकट की घड़ी में आमजन के जीवन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।















Leave a Reply