टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद में वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । एसएसपी के निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ₹1,500 के ईनामी एवं वांछित अभियुक्त आदर्शवीर धवन उर्फ राहुल को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है । अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय नई टिहरी द्वारा NBW जारी किया गया था तथा वह लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था ।
*पंजाब में छिपा था वांछित अभियुक्त*
थाना थत्यूड़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026, धारा 318(4), 352 BNS में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे । पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्य CSC सेंटर, जस्सिया रोड, हैबोवाल, थाना हैबोवाल, जिला लुधियाना, पंजाब से अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
*वाहन खरीद-फरोख्त के नाम पर ₹6.60 लाख की धोखाधड़ी*
वादी सचवीर सिंह निवासी ग्राम रौंतू की बेली, थाना थत्यूड़ द्वारा अभियुक्त आदर्शवीर धवन उर्फ राहुल के विरुद्ध वाहन खरीद-फरोख्त के नाम पर ₹6,60,000/- हड़पने के संबंध में थाना थत्यूड़ में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के दौरान अभियुक्त की इसी प्रकार की अन्य धोखाधड़ी की घटनाओं में संलिप्तता भी प्रकाश में आई। जांच में थाना राजपुर, जनपद देहरादून में अभियुक्त के विरुद्ध दो अन्य अभियोग पंजीकृत होना सामने आया ।
गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त
आदर्शवीर धवन उर्फ राहुल पुत्र जुगल किशोर, निवासी लेन नं0-05, विवेक विहार, नई बस्ती, थाना राजपुर, जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष।
टिहरी पुलिस का संदेश
अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों के लिए टिहरी पुलिस की पहुंच से दूर कोई ठिकाना नहीं।
वांछित एवं ईनामी अपराधियों के विरुद्ध टिहरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।















Leave a Reply