गोकशी करने वाले गैंग पर रामनगर पुलिस का कड़ा प्रहार, 02 आरोपी गिरफ्तार, 02 वांछितों की तलाश जारी रामनगर पुलिस ने किया बड़े गौतस्कर संगठित गैंग का खुलासा |

नैनीताल | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में गोकशी एवं गौतस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी एवं सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में डॉ0 मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा गोकशी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई । उ0नि0 बीरेन्द्र बिष्ट द्वारा चेकिंग के दौरान बड़ी मस्जिद के पास स्थित स्लाटर हाउस से लगभग 120 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद अभियुक्त फरार हो गए। घटनास्थल से गौमांस के साथ मांस काटने के औजार भी बरामद किए गए । बरामदगी के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 247/2026, धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ मैनुअल एवं सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों की तलाश की गई । पुलिस टीम के अथक प्रयासों से घटना में संलिप्त निम्न 02 अभियुक्तों को पंजाबी कब्रिस्तान पुलिया के पास मालधन रोड, रामनगर से गिरफ्तार किया गया ।

*1. फैजी पुत्र रियासत अली, उम्र 21 वर्ष*
निवासी मीट मार्केट के पास, ब्लोकरोड़, खताड़ी, रामनगर, नैनीताल

*2. अयान पुत्र नदीम, उम्र 24 वर्ष* निवासी मीट मार्केट के पास, ब्लोकरोड़, खताड़ी, रामनगर, नैनीताल

उपरोक्त प्रकरण में 02 अन्य अभियुक्त वांछित एवं फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है । इसके अतिरिक्त, उक्त घटना में *गौतस्करों को गौवंश उपलब्ध कराने वाले अभियुक्त को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें रवाना की गई हैं । प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर रामनगर पुलिस द्वारा गौकशी एवं गौतस्करी से जुड़े एक बड़े संगठित गैंग का खुलासा* किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *