गुमशुदा युवती को गैरसैंण पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया |

गैरसैंण | वादी द्वारा थाना गैरसैंण में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसकी बहन सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है और काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना गैरसैंण पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी क्रमांक 07/26 पंजीकृत किया गया तथा गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की गई । पुलिस टीम द्वारा लगातार सुराग जुटाते हुए विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक प्रयास किए गए। पुलिस के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को रसोई गाड़, गैरसैंण से सकुशल बरामद कर लिया गया । पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बहन को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और गैरसैंण पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *