टिहरी | कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित एवं सफल संचालन के लिए टिहरी पुलिस निरंतर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवाएं दे रही है । लगातार हो रही वर्षा के बीच आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने कांवड़ यात्रा क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । भ्रमण के दौरान उन्होंने भद्रकाली, खाराश्रोत, ब्रह्मानंद तिराहा एवं पीडब्ल्यूडी तिराहा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया । लगातार बारिश के बीच मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रेनकोट एवं छाते वितरित किए, ताकि वे प्रतिकूल मौसम में भी सुरक्षित रहकर प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, संवेदनशीलता एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए । उन्होंने पुलिस बल के समर्पण, धैर्य एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी कर्मियों को अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । टिहरी पुलिस श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 24×7 पूर्ण मुस्तैदी एवं सेवा भाव के साथ कार्यरत है ।
लगातार बारिश के बीच भी नहीं थमा सेवा का संकल्प एसएसपी श्वेता चौबे ने कांवड़ यात्रा क्षेत्र का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा |















Leave a Reply