जीआर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार |

काठगोदाम | थाना जीआरपी काठगोदाम पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था भंग करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया | उपनिरीक्षक बालम सिंह, होमगार्ड 2181 रघुवियान के साथ थाना जीआरपी काठगोदाम से रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, अपराध एवं अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु नियमित चेकिंग ड्यूटी पर रवाना हुए। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 स्थित वेटिंग रूम के पास एक व्यक्ति यात्रियों के साथ हो-हल्ला करते हुए आमदा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न कर रहा था, जिससे मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी । ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को शांत कराने एवं समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वह नहीं माना तथा और अधिक उत्तेजित होकर शांति व्यवस्था भंग करने लगा। परिस्थितियों को देखते हुए तथा किसी संज्ञेय अपराध की संभावना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तारी का कारण बताते हुए समय 03:05 बजे विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
रमेश चन्द्र पुत्र ताराचन्द्र, निवासी ग्राम बालन खेड़ा, थाना कैमरी, बिलासपुर, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 50 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *