कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार ड्रिंक एण्ड ड्राइव में कोतवाली अस्कोट पुलिस द्वारा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने व ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 68 व्यक्तियों पर कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विगत दिवस जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गई—

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस
उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त प्रियांक कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत न्यायालय मे वाद विचाराधीन था । तथा वह कोर्ट में उपस्थित नही हो रहा था ।

कोतवाली अस्कोट पुलिस
चौकी प्रभारी ओगला उ0नि0 नीरज चौहान मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक मनोज कुमार को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने व ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 68 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *