पिथौरागढ़ | न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों के प्रभावी अनुपालन हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है । इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत वांछित अभियुक्त दीपक सिंह बिष्ट निवासी पुलिस लाईन रोड बीरशिवा स्कूल के पास पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त को पूर्व में माननीय न्यायालय द्वारा धारा 8/20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषसिद्ध किया गया था। दोषसिद्धि के उपरांत अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
एनडीपीएस एक्ट में दोषसिद्ध अभियुक्त कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार |
















Leave a Reply