भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्त जौलजीबी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर |

पिथौरागढ़ | भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली जौलजीबी पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया । इस दौरान कोतवाली जौलजीबी से अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त मय पुलिस टीम तथा एसएसबी के सहायक कमांडेंट आयुष शर्मा मय एसएसबी टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पैदल गश्त की गई । गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर संदिग्ध व्यक्तियों अथवा गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *