मंदिरों को बनाता था निशाना, पुलिस ने किया बेनकाब कई मंदिर चोरी कांडों का खुलासा शातिर चोर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त से अवैध चरस भी बरामद |

पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की रकम के साथ-साथ 213.7 ग्राम अवैध चरस भी बरामद हुई है । क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं की सूचना मिलने पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात के विरुद्ध धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देश पर एसएचओ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर खुलासे हेतु लगाया गया । पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना पर एचोली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सन्तेष धामी उर्फ सन्नी धामी (21 वर्ष) पुत्र निवासी ग्राम गलाती, धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया । पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 31.05.2026 की रात्रि ग्राम पौण स्थित चण्डिका मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी की थी। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ₹1900 नगद राशि भी बरामद की गई। इसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है । गिरफ्तारी के दौरान की गई तलाशी में अभियुक्त के पास से 213.7 ग्राम अवैध चरस (पन्नी सहित) भी बरामद हुई, जिसके संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है । जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्त की संलिप्तता भदेलवाड़ा मंदिर, पुनेड़ी मंदिर एवं लिन्ठ्यूड़ा मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं में भी रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है तथा वह पूर्व में स्कूटी चोरी एवं मंदिर चोरी के मामलों में जेल जा चुका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *