पिथौरागढ़ | कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल पुल से आगे खोतीला की ओर काली नदी किनारे एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त हेतु पुलिस द्वारा नियमानुसार सभी आवश्यक प्रयास किए गए, किन्तु काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी तथा कोई परिजन भी सामने नहीं आया । इसके उपरांत एसएचओ धारचुला ए.के. सिंह के नेतृत्व में पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण कराई गई। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस टीम उपनिरीक्षक रवीन्द्र राणा, कांस्टेबल ललित पांगती, कांस्टेबल मनोज बिष्ट एवं होमगार्ड पूरन सिंह द्वारा मानवता का परिचय देते हुए मृतक का पूरे सम्मान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस का संकल्प — कानून के साथ मानवता की सेवा भी हमारी प्राथमिकता।
















Leave a Reply