हंगामा कर बिगाड़ रहे थे माहौल बद्रीनाथ पुलिस ने दोनों पक्षों पर कसा शिकंजा |

चमोली | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत बद्रीनाथ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में सार्वजनिक स्थान पर नेपाली मूल के दो पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर हंगामा करते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे। सूचना मिलते ही बद्रीनाथ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके उपरांत दोनों पक्षों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *