कच्ची शराब के विरुद्ध लालकुआं पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही 36 पाउच कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

नैनीताल | डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिह राणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 36 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

*पुलिस कार्यवाही-*

कोतवाली लालकुआं चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन,गश्त ,रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त हरीश उर्फ हरेंद्र राम उर्फ हरिया* पुत्र गोपाल राम निवासी तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता कोतवाली लालकुआं को बिंदुखत्ता लाल कुआं से एक प्लास्टिक कट्टे में 36 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में *FIR No. 123/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *