अल्मोड़ा | नगर निगम के नंदा देवी वार्ड अंतर्गत उप्रेतीखोला क्षेत्र में रविवार सुबह करीब छह बजे नामित जोशी के भवन में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए । घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद अर्जुन बिष्ट मौके पर पहुंचे और मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर आग को फैलने से रोकने के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया । समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर शीघ्र नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य भवन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई । फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद अर्जुन बिष्ट, मोहल्लेवासियों और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सभी की तत्परता के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई ।
अल्मोड़ा में सुबह-सुबह मकान में लगी आग, लोगों और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा |
















Leave a Reply