पिथौरागढ़ | जनपद में संचालित जन-जागरूकता अभियान के क्रम में आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) पिथौरागढ़ द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, आठगांव शिलिंग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल रणवीर कम्बोज तथा बाल कल्याण समिति (CWC) एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (CHL) के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम, नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच तथा बच्चों के अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, उत्पीड़न, मानव तस्करी अथवा बाल अधिकारों के उल्लंघन की सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर दें। साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।
बच्चों की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर एएचटीयू टीम ने चलाया जागरूकता अभियान |















Leave a Reply