अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 6.24 ग्राम स्मैक के साथ के एक तस्कर को दबोचा |

अल्मोड़ा | अल्मोड़ा पुलिस का एक्शन, नशे तस्करों को जेल भेजने का सिलसिला लगातार जारी है जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा व SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर को धर-दबोचा, चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। दिनांक 31.07.2026 को सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी SOG सुनील धानिक नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व SOG की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान गंगनाथ मंदिर के पास 01 युवक लोकेश मेहता के कब्जे से 6.24 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO-77/2026 धारा- 8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त लोकेश मेहता उम्र- 31 वर्ष पुत्र स्व0 हरीश सिंह निवासी शिव मंदिर के पास एनटीडी थाना व जिला अल्मोड़ा जिसका आपराधिक इतिहास मु0FIR NO- 64/2022 धारा 8/21 NDPS एक्ट कोतवाली अल्मोड़ा, मु0FIR NO-02/2023 धारा 8/21 NDPS एक्ट कोतवाली अल्मोड़ा, मु0FIR NO-77/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट कोतवाली अल्मोड़ा, में दर्ज है। जिसमें अभियुक्त पहले भी जेल जा चुका है। बरामद स्मैक 6.24 ग्राम जिसकी कीमत 187,200/- रुपये आंकी गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *