जिलाधिकारी का तहसील और एसडीएम कार्यालय में छापा |

हल्द्वानी | हल्द्वानी में आज जिलाधिकारी द्वारा अचानक तहसील और उपजिलाधिकारी कार्यालय में छापा मारा इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जिलाधिकारी ने तहसील में जमीनों की पैमाइश के लिए किए जाने वाले आवेदनों की फाइलों की जानकारी ली। जिसमें तहसील कर्मियों द्वारा घोर लापरवाही उजागर हुई । कर्मचारियों द्वारा 2 दिन में किया जाने वाला काम में 1 साल से भी अधिक समय लगाया है। इसके बाद जिलाधिकारी एसडीएम कार्यालय के पहुंचे जहां उन्होंने तहसील से आए फाइलों का मुआयना किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को पूरी फाइलों की जांच करते हुए तत्काल रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिवए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि कई कर्मचारियों ने घोर लापरवाही बढ़ती है जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *