न्यायालय के आदेश की अवहेलना पड़ी भारी |

चमोली | जनपद चमोली में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत चमोली पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चौकी गौचर, कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने माननीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कर्णप्रयाग द्वारा वाद संख्या-39/2026, धारा 138 एन.आई. एक्ट में जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त *विक्रम सिंह पुत्र स्व. अनुसूया प्रसाद नौटियाल, निवासी ग्राम भटनगर नैल, गौचर, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली, उम्र 38 वर्ष,* को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *