नशे में स्टेयरिंग पकड़ना पड़ा भारी काठगोदाम पुलिस का एक्शन’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार सीज चालक गिरफ्तार |

नैनीताल | डॉ मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस का कड़ा प्रहार ऑपरेशन प्रहार के तहत कार सीज, चालक गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन संख्या UP 70 FT 6415 (वैगनआर) के चालक चंदन कुमार पुत्र दिवाकर झा, निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद को अत्यधिक नशे की अवस्था में वाहन चलाते हुए पाया । चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर नशे की हालत में वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डालने पर पुलिस ने धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया । नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं। आपका एक गलत निर्णय स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल सकता है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *