जनसेवा के संकल्प को निभाती चमोली पुलिस दो खोए हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जोशीमठ पुलिस की तत्परता से मिला ₹36 हजार का मोबाइल |

चमोली | हरीश पुत्र कलम, निवासी निजमुला, थाना चमोली का लगभग ₹36,000 मूल्य का ओप्पो मोबाइल फोन जोशीमठ क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था । सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अथक प्रयास एवं खोजबीन कर मोबाइल बरामद किया तथा आवश्यक सत्यापन के उपरांत उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल सुपुर्द किया । इस सराहनीय कार्य में अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल दीपक भंडारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

◆ *पीपलकोटी पुलिस ने चारधाम यात्री को लौटाई उनकी अमानत*

दिनांक 29 जुलाई 2026 को पीपलकोटी के समीप एक राहगीर को सड़क पर एक Realme मोबाइल फोन मिला। उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल चौकी पीपलकोटी में जमा कराया। पुलिस ने तत्परता से मोबाइल के स्वामी का पता लगाया, जो अजय पुत्र महिलाल, निवासी हिसार (हरियाणा) निकले। वह चारधाम यात्रा पर बद्रीनाथ आए हुए थे । संपूर्ण सत्यापन के उपरांत मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिया गया । अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर यात्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चमोली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना की मुक्तकंठ से सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *