एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के दिशा निर्देशन व पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकऑ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस टीम ने पतारसी सुरागरसी करते हुए गश्त के दौरान रेशम सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम धौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 42 वर्ष को 50 पाउच (17 लीटर लगभग) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर *FIR NO- 34/2026 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम* में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
रेशम सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम धौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 42 वर्ष
*बरामदगी-* 50 पाउच (17 लीटर लगभग) अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *