काठगोदाम | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अपराधियों एवं गुंडा तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम के नेतृत्व में को उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक काठगोदाम एवं पुलिस टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या 3777/19, धारा 380/457/411 भादवी में जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में वारण्टी 1-कमल सिंह देव पुत्र दीवान सिंह निवासी सूर्योदय कॉलोनी चौफुला दमुवाढूगा 2 -राहुल कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी निकट मनन नशा मुक्ति केंद्र चौफुला दामुवाढूगा को *गिरफ्तार किया गया ।
ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्यवाही, 2 वारण्टी गिरफ्तार |
















Leave a Reply