ऋषिकेश | जनपद देहरादून को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है । पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। अभियान के तहत गठित पुलिस टीमें अवैध शराब, चरस, स्मैक, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं । इसी क्रम में पुलिस टीम ने 29 जुलाई 2026 को इंटर कॉलेज वाली गली, आईडीपीएल, ऋषिकेश में चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 30 पव्वे ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब बरामद हुई । गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश गुप्ता (20 वर्ष), पुत्र अनिल गुप्ता, निवासी लक्कड़घाट विस्थापित, ऋषिकेश, जनपद देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-343/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया है ।
बरामदगी
- 30 पव्वे ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब
गिरफ्तार आरोपी
- नितेश गुप्ता, पुत्र अनिल गुप्ता, निवासी लक्कड़घाट विस्थापित, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।















Leave a Reply