कोतवाली पिथौरागढ़ व जौलजीबी पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ड्रिंक एंड ड्राइव में 01 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले 02 व्यक्तियों पर कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विगत दिवस जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गई—

 

*वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*
1. कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस
उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त योगेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 115(2)/191(2)/351(3) बीएनएस के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन है।
2. कोतवाली जौलजीबी पुलिस
अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त, हेड कांस्टेबल बिपिन सिंह एवं कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त प्रताप सिंह कोश्यारी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 75 बीएनएस एवं 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत वाद विचाराधीन है।

*ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्रवाई*
थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान चौकी वड्डा प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष रावत मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा उसका वाहन सीज किया गया।

*शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई*
कोतवाली मुनस्यारी क्षेत्र में शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे भूपेन्द्र सिंह एवं नरेन्द्र सिंह तोमक्याल को चौकी प्रभारी मदकोट उपनिरीक्षक योगेश कुमार द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *