हल्द्वानी | साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब और अधिक सख्त हो गई है। कुमाऊं रेंज के आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में शामिल हो चुका है। जनवरी से अब तक कुमाऊं क्षेत्र में 1,400 से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं । आईजी ने बताया कि सरकार ने नया प्रावधान लागू किया है, जिसके तहत एक लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके और आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई हो इसके साथ ही सभी जिलों की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जिन पीड़ितों का पैसा साइबर ठगी में फंसा है उसे जल्द से जल्द वापस कराया जाए। उन्होंने बताया कि रिकवरी रेट पहले 20 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है । आईजी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि पीड़ितों की मेहनत की कमाई समय पर वापस दिलाना भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सावधान रहें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें ।















Leave a Reply